अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निवाड़ी राजस्व ग्राम भरगेंन में बीते रात हाई वोल्टेज के चपेट में आने से संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्हैया पुत्र गजाधर बैगा आदिवासी उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है। क्षेत्र में चर्चा है कि जंगली सूअर करने के लिए बिजली तार बिछाया गया था, इसके चपेट में कन्हैया आ गया और उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते हैं तत्काल जुगैंल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेज मौके मुयायना में जुट गई। जुगल इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी जांच चल रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ पता चल सकेगा कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई। उधर युवक के घर में मौत की सूचना मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।
नववर्ष के पहले दिन हाई वोल्टेज की चपेट में आने से नवयुवक की मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, January 1, 2024 6:02 PM
---Advertisement---

