अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर-सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के म्योरपुर-हरहोरी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब छह बजे अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार डढ़ियरा गांव के सोढ़ो टोला निवासी राजू (17) पुत्र बाइक द्वारा म्योरपुर बाजार आया था वहीं से वापस लौटते समय म्योरपुर-हरहोरी मार्ग पर कर्बला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने घायल का इलाज शुरू कर दिया मगर इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने किशोर की मौत अंदुरूनी रक्तस्राव होना बताया।सूचना पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक शाहिद यादव ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।उधर किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment