अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। यह प्रायः देखा गया है कि सेवानिवृत्त रेलकर्मी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर काफी परेशान रहते हैं। चाहे पेंशन की गड़बड़ी हो या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं। अपनी लंबी रेलसेवा के दौरान जिन साथियों के साथ उन्होंने नौकरी की, सुख दुःख बांटे, यह सब पीछे छूटता चला जाता है। कुछ साथियों को अकेलापन झेलना पड़ता है।
नौकरी के दौरान तो अधिकतम समस्याओं का निराकरण यूनियन के साथियों के सहयोग से हो जाया करती थीं। लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद ज्यादातर साथी यूनियन के पास अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच नहीं पाते हैं, क्योंकि सेवानिवृत्त साथी यूनियन के सदस्य नहीं रह जाते हैं। यूनियन के अधिकारी भी पूरे समर्पण के साथ सहयोग नहीं कर पाते हैं। हालांकि ईसीआरकेयू ने बहुत से सेवानिवृत्त साथियों को भी सहयोग कर उनकी समस्याओं का समाधान किया है।
सेवानिवृत्त साथियों की समस्याओं का समाधान आसान हो सकता है यदि सभी साथी एक मंच पर आ जाएं। इसके लिए रेलकर्मियों के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया रेलवे- मेंस फेडरेशन( AIRF)के दिशा निर्देश में”ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ” ( AIRPWF) का गठन कर भारत सरकार से इसका विधिवत निबंधन कराया गया है। यह संगठन जोनल स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक ईसीआरकेयू द्वारा संचालित किया जा रहा है।
कल दिनांक 31.12.2023 को बीते संध्या चोपन शाखा के शाखा सचिव उमेश कुमार सिंह जी के द्वारा सभी पेंसनर को यूनियन कार्यालय में सम्मान पूर्वक बुलाकर “ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन ” का स्थानीय स्तर पर गठन किया गया जिसके शाखा अध्यक्ष श्याम लाल पाठक,शाखा कार्यकारणी अध्यक्ष पी पी केशरी,शाखा उपाध्यक्ष एस एन प्रसाद और भैया लाल, शाखा सचिव एम पी राय,सहायक शाखा सचिव आर के लाल और आर एस गिरि, कोषाध्यक्ष हीरालाल वर्मा तथा शाखा संगठन सचिव सुरेन्द्र प्रसाद को बनाए गए है।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्याम लाल पाठक जी ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी सेवानिवृत कर्मचारियों को बुलाकर जिस तरह सम्मानित किया गया है उससे हम सभी बहुत प्रफुल्लित हुए हैं और आप सभी का आभार प्रकट करते हैं। हम सभी को तो सिर्फ सम्मान ही चाहिए। इससे हमारी सक्रियता भी बढ़ेगी।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शाखा सचिव एम पी राय ने आभार प्रकट किया और कहा कि कार्यरत रेलकर्मियोंके के जोश और हमारे अनुभव से इस संगठन को और ऊंचाई पर ले जाने के लिए हम अपनी पूरी ऊर्जा लगा देंगे। ई सी आर के यू चोपन शाखा के शाखा सचिव श्री उमेश कुमार सिंह के साथ शाखा कार्यकारणीय अध्यक्ष एस के सिंह, कोषाध्यक कपिल कुमार, क्रांति कुमार ज्वाला प्रसाद, रोमी गिरि ने सबको पुष्पहार पहना कर स्वागत एवं सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त साथियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं की शक्ति और सेवानिवृत्त साथियों का अनुभव संयुक्त रूप से काम करेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी।

