अनपरा क्रिकेट टीम को रांची की टीम ने 8 विकेट से रौंद कर अगले चक्र मे किया प्रवेश ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। 37 वें अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवे मैच मे आज रविवार को रांची और अनपरा के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस रांची के कप्तान धीरेन्द्र सिंह ने जीता और अनपरा क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया | पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अनपरा की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आयी |और निर्धारित 20 ओवर मे सभी विकेट खोकर मात्र 52 रन ही बना सकी। जिसमे एक मात्र खिलाड़ी अजय ने दहाई के अंक को छूते हुए 19 रन की पारी खेली। अरबाज ने 9 रन का योगदान दिया। गेंदबाज़ी करते हुए रांची के गेंदबाज वैभव विशाल और आमेश सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किया। रौनक दुबे और प्रीतम ने 2-2 विकेट हासिल कर अनपरा को चारो खाने चित कर दिया।

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए रांची की टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।रांची के बल्लेबाज आमोस ने सर्वाधिक 38 रन बनाये तथा धनंजय ने 9 रन की पारी खेली। गेंदबाज़ी करते हुए अनपरा टीम के खिलाड़ी योगिन्द्रा ने 2 विकेट हासिल किया।इस तरह से रांची की टीम ने एकतरफा मुकाबले मे अनपरा के टीम को 8 विकेट से पराजित किया। रांची के खिलाड़ी आमोस एक्का को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।जिनको मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राज कुमार अग्रहरि द्वारा नवाजा गया। कल सोमवार को अवकाश रहेगा |

नोट –
मंगलवार 2 जनवरी को ओबरा क्रिकेट टीम और दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बीच मैच खेला जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment