चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर लाखों का चोरी

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विढमगंज/ सोनभद्र  थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर कस्बे मे रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सलैयाडीह ग्राम पंचायत में स्थित काली मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने की चोरी। मंदिर के पुजारी राजू रंजन तिवारी व पंकज तिवारी ने बताया कि अष्टधातु का बना लगभग 7 के जी से निर्मित लड्डू गोपाल, कृष्ण की चांदी की बांसुरी, काली जी का चांदी का मुकुट, मां शीतला की चांदी का हार व मुकुट को चोरों ने चैनल गेट में लगे दो ताले को तोड़कर चोरी कर ली आज सुबह मंदिर की साफ सफाई हेतु पहुंचे पुजारी ने चैनल में लगे टूटे हुए तले को मंदिर के अंदर रखें लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नहीं देखकर स्थानीय लोगों को बताया। जिस पर सैकड़ों की तादाद में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने मौके का मुआयना किया तथा पुजारी को चैनल बंद रखने को कहा व जांच करने वाली टीम बुलाने की बात कही तथा मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि जल्द से जल्द मंदिर के अंदर चोरी की घटना किए हुए चोरों को पकड़ लिया जाएगा इस मौके पर अशोक जायसवाल, गगन गुप्ता, पप्पू गुप्ता नंदलाल केसरी सुनील गुप्ता जितेंद्र तिवारी अनिल कुशवाहा संतोष गुप्ता चिंटू केसरी राजेंद्र हवाई अंकुश गुप्ता दिनेश प्रसाद जायसवाल अजय केसरी अजीत जायसवाल मुन्ना केसरी मनोज केसरी जवाहर जायसवाल सहित सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment