सोनभद्र l अनपरा जन विकास मंच द्वारा मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री,मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन को पत्र लिखकर नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर पंचायत मे निकाली गई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया की जांच की मांग की है l
अनपरा जन विकास मंच के सयोजक संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे आरोप लगाया है कि सविदा कंपनी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से अपने रिश्तेदार एवं सहयोगियों को भर्ती किया गया है जो नियम विरुद्ध है l उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के भर्ती के लिए निविदा निकाली गई थी । जिसका कार्य निवेस्ट इंनवायरमेंट इक्वपमेंट डेवलपर कम्पनी को मिला हैl सविदाकार द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदारों एवं करीबियों को कार्यालय सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, पम्प आपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, सफाई नायक आदि पदों पर बड़ी संख्या में नियमों को ताक पर रखकर रखा गया है। सविदाकार द्वारा शासनादेश के तहत सेवायोजन पोर्टल पर पदों को प्रकाशित कर कंप्यूटर रेंडम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को नहीं करके आफ लाइन प्रक्रिया के तहत भर्ती करके नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कुछ सभासदों के रिश्तेदारों एवं करीबियों को भर्ती करके लाभ पहुंचाया गया है। इसके साथ ही अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में भर्ती प्रक्रिया में आर्थिक लेन-देन की जन-चर्चा भी ज़ोरों पर है। उत्तर प्रदेश सरकार जीरो टारलेंस को बढ़ावा दे रही है परन्तु कुछ अधिकारी अपने निहित स्वार्थ मे प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है l नगर पंचायत अनपरा मे जिस प्रकार से महत्वपूर्ण पदो पर अध्यक्ष ने अपने ही जाति और रिश्तेदारों की भर्ती किया है वह एक बड़े भरस्टाचार की तरफ इशारा कर रहा हैl उन्होंने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री,मुख्य सचिव से इस भर्ती की जांच की मांग की है l इस संबंध मे अधिशासी अधिकारी ऋचा यादव का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया मे कोई अनियमितता नहीं बरती गई है l सविदाकार जिसे चाहे उसे रखे l
नगर पंचायत अनपरा कार्यालय के भर्ती प्रक्रिया में घोर अनियमिता का जन विकास मंच के सयोजक संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में लगायाआरोप
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 29, 2023 6:23 PM
---Advertisement---

