रवि सिंह,,
(दुद्धी/सोनभद्र)दुद्धी के रामलीला मंच पर बुधवार को विहिप व बजरंग दल द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पूजित अक्षत कलश महासंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड अध्यक्ष संदीप गुप्ता उपस्थित रहे, महासंपर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक चिन्ह है। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कई सेवकों ने अपना बलिदान दिया है।
लाखों भक्तों को जेल भी जाना पड़ा था,राम भक्तोँ ने सरयू नदी के तट से यह संकल्प लिया था। श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण होगा और रामलला की स्थापना की जाएगी ,जिसका परिणाम यह है ,कि आज अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण भारत वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में दुद्धी जिला के तहत पांच प्रखंडों म्योरपुर ,बीजपुर, दुद्धी ,कोन और बभनी में खण्ड संयोजक हरिशंकर वर्मा( कोन) राकेश श्रीवास्तव (दुद्धी) सहदेव तिवारी (म्योरपुर)मनोज पांडेय (बभनी) उपेंद्र सिंह ने अपने खण्ड के अक्षत संग्रहित करने हेतु कलश वितरण किया गया। इस अवसर पर राजेश सिंह काशीप्रान्त समरसता प्रमुख, रविन्द्र जी जिला संघचालक, सत्यप्रताप जी प्रान्त संयोजक बजरंग दल,गोपाल सिंह, श्रवण सिंह गौड़ ,सन्दीप गुप्ता (सह जिलामंत्री,)आलोक जायसवाल( जिलासह संयोजक बजरंग दल) मनीष जायसवाल सोनू जायसवाल खंड प्रमुख दुद्धी दिलीप पांडे भाजपा जिला मंत्री, नंदलाल एडवोकेट, अनुराग त्रिपाठी नगर अध्यक्ष विहिप, संजय जयसवाल रामकेवल दास जी पुजारी सत्यम किशोर उपस्थित रहे।

