सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्वास्थ सेवाएं एवं स्वच्छता को लेकर प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है और हर साल स्वच्छता पर लाखों रूपये खर्च किए जा रहे हैं, ताकि स्वस्थ रहन-सहन के साथ मानव जीवन चल सके लेकिन दुद्धी सरकारी अस्पताल के पिछले हिस्से पश्चिम साइड मे लगे कूड़े कचरे के अम्बार स्वच्छता अभियान को मुँह चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं बजबजाती गंदगी संक्रामक रोगों को भी दावत दे रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुद्धी सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के पश्चिम साइड में कूड़े कचरे का ढेर लगा है, तो वहीं बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है | जिससे बगल मे चलने वाले एक निजी स्कूल के छोटे – छोटे बच्चों को दुर्गन्ध के बीच से आना जाना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल के ठीक पीछे कूड़ा – कचरा कहाँ से आता है ? यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ का मानना है कि अस्पताल से भी साफ सफाई के बाद कूड़े फेंक दी जाती है | तो कुछ लोगों का कहना है कि बाहर से भी लोग कूड़ा फेंक देते है | जिससे कूड़े कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। अस्पताल के पीछे लगे कूड़े कचरे के ढेर से एक तरफ जहाँ पढ़ने वाले छोटे छोटे बच्चों को दुर्गन्ध से दो चार होना पड़ रहा है तो वहीं रहवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | जिसे लेकर रहवासियों ने एक सुर मे परिसर मे मौजूद कूड़ा एवं कचरा को वहाँ से हटवाने की मांग किया है |

