सेवराई। 9 दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरा दिन सोमवार शाम दो मैच खेला गया।
पहला मैच रोमांचक मुकाबले के दौरान चित्रकोंनी की टीम ने ट्राईवेकर में 03-01 से रमवल को हराकर अगले मैच में अपना स्थान बनाई । दूसरा मैच उसिया बनाम जबुरना के बीच खेला गया। उसिया ने ट्राईवेकर में जबुरना को 05-06 से हराया।
सेवराई तहसील के उसिया मिनी स्टेडियम में जहांगरिया स्पोर्टिंग क्लब उसिया के बैनर तले 9 दिवसीय राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता मे । सोमवार शाम तीसरे दिन दो मैच खेला गया। जिसमें पहला मैच रमवल टीम का मुकाबला सरइला और चित्रकोनी मिलकर बनी टीम के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के कुछ क्षण बाद रमवल ने चित्रकोनी में एक गोल दाग कर अपनी टीम को बढ़त बनाई, दूसरी हाफ में चित्रकोनी दबाव बनाते हुए रमपवल में एक गोल दाग कर बराबरी पर हो गई, रोमांचक मुकाबले के दौरान ट्राईवेकर मे चित्रकोनी की टीम ने रमवल को 3-1 से हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई ।
दूसरा मैच उसिया के बीच खेला गया मैच के रोमांचक मुकाबला के दौरान 20 मिनट बाद उसिया के 10 न० की जर्सी मे मोहम्मद ईरफान खाँ ने जबुरना मे एक दाग कर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिलाई कांटे का मुकाबला चला रहा।
दूसरी हाफ में दोनों तरफ उतराव चढ़ाव की मुकाबला चलती रही मैच के 54 मिनट बाद 12 न० की जर्सी मे जबुरना के खिलाड़ी उसिया की खिलाड़ीयों को छकाते हुए उसिया मे एक गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर बढ़त दिलाई । दोनों टीम काफी मेहनत की लेकिन गोल करने में नाकाम रही अंत में निर्णायक द्वारा ट्राईवेकर का फैसला लिया गया। जिसमें उसिया की टीम ने 6 गोल दागे और जबुरना की टीम महज 5 गोल ही कर सकी। निर्णायक मंडल के द्वारा उसिया टीम को 6-5 से विजेता घोषित किया गया। मुख्य रेफरी की भूमिका अयूब शाह सहायक रेफरी राहुल अनवर रहे।

