अशोक मद्धेशिया/ संवाददाता चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक (25) दिसंबर सोमवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जुगैल थाना क्षेत्र के आदिवासी बाहुल क्षेत्र ग्राम खरहरा में सुशासन दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया।
जहां मुख्य अतिथि जिला महामंत्री राम सुन्दर निषाद को लोकप्रिय मंडल सुनील सिंह ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया व तत्पश्चात् बारी-बारी से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते नमन-वंदन किए। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में शहर से गांव को जुड़ने वाले आदर्श ग्राम सड़क योजना एवं अन्य जनहित योजनाओं का शुभारंभ करते हुए, उन्होंनेएक नारा भी दिया विकास सुशासन और न्याय जिसे भारत सरकार ने (2014) में उनकी जयंती पर सुशासन कार्य दिवस के रुप में घोषित की, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने संबोधन में कहाकि उनके कार्यों और आदर्शों की व्याख्यान करने लगे शब्द कम पड़ जाएगा अटल जी का पूरा जीवन संघर्ष और तमाम कठिनाईयों से भरा रहा फिर भी उन्होंने बड़े ही उत्साह और निष्ठा के साथ मां भारती की सेवा का संकल्प लेते हुए पूर्ण किया। जिसके कारण वे सिर्फ नाम के ही नहीं बल्कि उनका व्यक्तित्व भी अटल है इसी चलते उनके विरोधी भी उनके व्यक्तित्व से प्रभावित रहते थे।
इस अवसर पर रामदुलारे,धर्मेंद्र जायसवाल, धर्मेश जैन, अमित सिंह, चन्द्रकान्त सिंह,तेजस्वी,अंकित पाठक एवं सैकड़ों भाजपाजन एवं ग्रामीण मौजूद रहें।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वं अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 25, 2023 12:53 PM
---Advertisement---

