सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र.। स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड क्रमांक -3 मे स्थित वृद्धाश्रम मे भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के दसवें प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश के दसवें प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को हुआ था । चार दशकों तक वह संसद के सदस्य रहे। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। 16 अगस्त 2018 को उनका स्वर्गवास हो गया था । उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा गया।। भाजपा के जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि उन्होंने अपने दम पर सरकार बनाई लेकिन एक वोट के लिए समझौता नहीं किया। एक वोट से उनकी सरकार गिर गई थी। उन्होंने राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य नामक पत्रिका का सम्पादन भी किया था।। भारतीय राजनीति के अप्रतिम पुरोधा रहे।उनकी जयंती पर हमलोग उनको स्मरण कर रहे हैं। कार्यक्रम के पश्चात 27 वृद्ध पुरुषो और वृद्ध माताओं को कम्बल,ब्रेड और फल वितरित किया गया। इस अवसर पर क्रय विक्रय के चेयरमैन आशीष तिवारी एडवोकेट , डीसीएफ के डायरेक्टर संजू तिवारी, डॉ० गौरव सिंह, सुनील द्विवेदी, श्रवण कुमार, सियाराम अग्रहरि, मोहित अग्रहरि, प्रदीप शर्मा, अनिल कुमार सहित वृद्धाश्रम की मैनेजर सविता सिंह,उज्ज्वल कुमार, पंकज कुमार उपस्थित रहें।

