अम्बेडकर युवा क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का हुवा उद्घाटन।

---Advertisement---

राकेश केशरी,,विंढमगंज /सोनभद्र। अम्बेडकर युवा क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का हुवा उद्घाटन।विकास खण्ड दुध्दि के अंतर्गत बूटबेढवा ग्राम पंचायत के अम्बेडकर नगर में स्थित खेल मैदान पर अम्बेडकर युवा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अमरेश भारती के नेतृत्व में कैनवस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन आज दोपहर लगभग 2 बजे बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार के हाथों फीता कट कर किया गया। तथा मौके पर मौजूद खिलाड़ियों व दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि ग्रामीण अंचल में भी ग्रामीण युवा अपने शारीरिक विकास हेतु खेल प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तथा अपने अंदर दबी प्रतिभा को उजागर करने का काम कर रहे हैं खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए, खेल में जब तक एक टीम हार नहीं जाती है तब तक दूसरा विजय घोषित नहीं हो सकता। इसलिए विजेता टीम को भी अपने जीतने का गर्व नहीं करना चाहिए। कुदरत ने हर जगह पर दो चीज बनाकर छोड़ है जीत के साथ हार लगा हुआ है, हरने वाले खिलाड़ियों को भी पुणे दमदारी के साथ खेलने के लिए आमद होना चाहिए जैसे एक चींटी चढ़ती है फिर गिरती है और अथक प्रयास के बाद फिर उस ऊंचाई को प्राप्त कर ही लेती है।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मस्जिद क्रिकेट क्लब विंढमगंज और हरनाक्छार की टीमों के बीच खेला गया। मंच का संचालन कृष्ण कुमार भारती ने अत्यन्त सुचारू रूप से हास्य रस को समावेश करते हुए किया।विशिष्ट अतिथि के तौर पर भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार उपस्थित रहे। कमेटी के उत्साह वर्धन हेतु ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय गुप्ता, मनीष मदेशिया, त्रिभूवन भारती , बलराम आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को क्रमशः 10000 और 5100 की नकद राशि ईनाम स्वरूप भेट की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment