रवि सिंह,
(दुद्धी/सोनभद्र)शनिवार के दिन बिजली विभाग जिले के प्रवर्तन दल के टीम द्वारा दुद्धी नगर सहित ग्रामीण अंचलों में छापेमारी किया गया, जिससे विधुत चोरी करने वालो में हड़कंप मच गया।वही बिजली विभाग प्रवर्तन दल के जेई विनोद कुमार,एस आई गणेश मिश्रा की टीम जब ग्राम डुमरडीहा में पहुंची तो एक दुकानदार के घर में बाईपास कर विद्युत चोरी करने को पकड़ा और विद्युत सप्लाई को विद्युत खंभे से विद्युत कर्मी के द्वारा खूलवाकर खम्भे से नीचे गिराया गया, एवं विद्युत चोरी करने वाले के विरुद्ध संबंधित टीम को प्रवर्तन दल के जेई द्वारा निर्देशित किया गया ।
वही इस कार्यवाही से आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो ग्रामीणों की भीड़ मर गई तो पता चला कि वार्ड सदस्य के घर के बाहर जो जनरल स्टोर सहित अन्य दुकानें हैं ।और जिसमे विद्युत सप्लाई हेतु कनेक्शन हुआ है उसे बाईपास करके विद्युत की चोरी की जा रही थी, जिसे प्रवर्तन विभाग के द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया है।
और अग्रिम कार्रवाई विभाग द्वारा की गई है ।इस मौके पर विजिलेंस टीम के जेई विनोद कुमार व उप निरीक्षक पुलिस टीम एवं विधुत कर्मी साहू,विजय कुमार छापे मारी टीम में मौजूद रहे।

