अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंदुरिया में 32 वर्षीय नवयुवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय रत्नेश गिरी उर्फ छोटू पुत्र लव कुश गिरी जो शरीर से दिव्यांग और दिमाग से कमजोर था। बचपन से लेकर अभी तक किसी तरह अपनी जिंदगी को जी रहा था लेकिन कुछ दिन पहले से काफी उदास और शांत हो गया था पहले की अपेक्षा हंसना बोलना लोगों से घुल मिलकर रहना कम कर दिया था काफी ज्यादा डिपरेशन में होने के कारण उसने आत्मघाती फैसला लेते हुए आत्महत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का विवेचना करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। रत्नेश गिरी की मौत से गांव में मातम और उदासी छाया हुआ है और कोई उसके हंसमुख स्वभाव और मिलनसार होने को याद करके चर्चा कर रहा है साथ ही साथ परिजनों ढांढस बंधा रहें हैं।
(32) वर्षीय नवयुवक ने फांसी लगा जीवन लीला समाप्त की।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 23, 2023 1:00 PM
---Advertisement---

