सरफुद्दीन,,
सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत शनिवार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सलखन ग्राम सभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा टीवी वैन पहुंच कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश व संकल्प दिखाया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत व्दारा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में लोक कल्याणकारी योजनाएं गांव के गरीब और किसानों के जीवन में तेजी से बदलाव लाकर उनके जीवन सुधार के रुप में कार्य कर रही है।और साथ ही योजनाओं से वंचित गरीब निरीह लोगो को लाभ देने के लिए यह यात्रा गांव गांव जा रही है।इस कार्यक्रम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को गोद भराई रस्म भी किया गया। जिसमें उन्हें पौष्टिक आहार की थाली देकर उनके आने वाले बच्चे के स्वास्थ्य की कामना किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विस्तारक,के, एम गुप्ता
जिलामहा मंत्री,तेजवंत पाण्डेय, सुधीर चौबे, अरविंद सिंह गोड प्रधानप्रति, भोला जायसवाल,अजय कुमार, विनोद कुमार, संतोष जायसवाल, अजय कुमार सेकेट्री इत्यादि लोग उपस्थित थे।

