सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र मे इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं पशु पक्षी भी पड़ रहे कड़ाके की ठंड से बेहाल है। सूर्य का दर्शन भी नाम मात्र का हो पा रहा है, जिससे ठंड और भी बढ़ जा रहा है। लोग शाम होते ही अलाव के सहारे हो जा रहे हैं। जिसको लेकर नगर पंचायत की ओर से विभिन्न जगहों पे अलावा जलाए जा रहे हैं, जो रहवासियों के लिए इस कड़ाके के ठंड से बचाव का सहारा बना हुआ है ।दुद्धी व आसपास के क्षेत्र के लोग सुबह, शाम अलाव का लुप्त उठाते देखे जा रहे हैं ।नगर पंचायत कड़ाके की ठंड को देखते हुए क्षेत्र मे अलाव जलाने का कार्य तेज कर दिया है। नगर मे अलाव जलने से लोगों को काफी राहत मिली है । गांव का हाल भी इस ठंड के मौसम मे बेहाल है | अभी तहसील प्रशासन से किसी स्थान पर अलाव नहीं जलाया गया है जिससे चलते गांव के ग्रामीण ठंड से खासे परेशान देखे जा रहे हैं। शाम होते ही ठंड अपना पावर दिखाना शुरू कर देता है। सूर्य अस्त होने के बाद लोग गर्म कपड़ों से पूरी तरह से ढक जा रहे हैं और शाम अंधेरा होते धीरे-धीरे अपने घरों की ओर निकल पड़ते हैं,ताकि इस कड़ाके की ठंड से बचा जा सके ।

