एस एम हशन,,
रेनुकूट/सोनभद्र।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण दिनांक 22.12.2023 को रेनुकूट पुलिस चौकी प्रभारी उ0नि0 सरीमन सोनकर
व उनकी टीम के द्वारा अभियुक्त विकाश पुत्र प्रेम निवासी सिनेमा हाल के पीछे चाचा कॉलोनी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष के कब्जे से कुल 01 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-162/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी ।
नए रेनुकूट चौकी प्रभारी का गांजा तस्कर पर प्रहार। पुलिस ने 1 गांजा तस्कर को 1 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ किया गिरफ्तार ।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 22, 2023 2:08 PM
---Advertisement---

