*प्रा.विद्यालय कलकली बहरा प्रथम में निपुण बाल मेले का हुआ आयोजन*

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी/सोनभद्र) आज प्राथमिक विद्यालय कलकलीबहरा प्रथम दुद्धी में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में “निपुण बाल मेले”का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि त्रिपुरारी बरनवाल शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया दुद्धी ने बच्चों और अभिभावकों को अभिप्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को सदैव सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा अपने परिश्रम और लगन से ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्राज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात बच्चों द्वारा ओजपूर्ण प्रेरणासभा का प्रस्तुती किया। कार्यक्रम में आए समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों के अभिनंदन में भारतनाट्य परिधान में बच्चों ने स्वागत नृत्य तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने तथा अभिभावक आत्मीयता स्थापित करने के लिए आयोजित “निपुण बाल मेले” का शुभारंभ विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाए और सजाये गये शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) तथा विभिन्न नवाचारी अभिनव प्रयोगों के अवलोकन, निरीक्षण व उत्साहवर्धन करते हुए किया गया। विशिष्ट अतिथि एआरपी श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान सुरेश चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ जयसवाल, संकुल शिक्षक मुसईराम, समाजसेवी बालकृष्ण जायसवाल, भानु प्रताप, सरिता देवी, पप्पू , अनिल समेत समस्त अभिभावक उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका वर्षा रानी जायसवाल के द्वारा किया गया। उत्साह पूर्वक संलग्न सहायक अध्यापिका सरिता , अविनाश कुमार गुप्ता व शिक्षामित्र लक्ष्मी पुरी समेत जनेवा देवी, जगती देवी , अनारो देवी, रंजन कुमार व मुस्कान सम्मिलित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment