अशोक मद्धेशिया
*क्राइम जासूस न्यूज का असर:-*
न्यूज़ लगने वाले दिन ही आदर्श नगर पंचायत कुंभकर्णी निंद्रा से जागी और मात्र दो जगह अलाव जलवाते हुए नैतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन नही करते हुए सिर्फ दो जगह अलाव जलवाकर कागजी खानापूर्ति की।
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। कड़ाके ठंड को देखते हुए स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी से आने-जाने वाले राहगीर,ग़रीबों के जीवन के जीवन पर ठंड से आए संकट को देखते सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की पुरजोर तरीके से मांग की।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि दिसंबर माह खत्म होने को हैं लेकिन अभी तक सार्वजनिक स्थलों पर कहीं भी आदर्श नगर पंचायत द्वारा अभी कहीं भी अलाव जलवाने की सुविधा मुहैया नहीं कराया गया हैं। ठंड से स्थिति यह हैं रात्रि में आने-जाने वाले राहगीर,गरीब,और दुकानदारों व पशुओं को ठंड से जान बचाना मुश्किल हो गया हैं। जिसे देखते हुए नगर पूर्व में चिन्हित सभी स्थलों पर यथाशीघ्र अलाव जलवाने की सुविधा मुहैया करायें। जिससे राहगीर,गरीब और निराश्रित पशुओं के जान-माल की सुरक्षा हो सकें।

