बभनी /सोनभद्र 12 हजार का इनाम घोषित वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तारपुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 19.12.2023 को थाना बभनी व थाना बीजपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-177/2023 धारा-3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 का वांछित गैंगेस्टर अपराधी मानदेव भुइंया पुत्र केशर भुंइया निवासी ग्राम-ओरंगा, थाना रामचन्दरपुर, जनपद बलरामपुर (छत्तीसगढ़) उम्र लगभग 30 वर्ष को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।*गिरफ्तार करने वाली टीमः*
1.प्र0नि0 श्री पंकज पाण्डेय, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
2.थानाध्यक्ष श्री सुरेश चन्द्र द्विवेदी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 भरत यादव, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र ।
5.हे0का0 सुदामा यादव, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
6.का0 दिनेश कुमार, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र ।
12 हजार का इनाम घोषित वांछित गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Tuesday, December 19, 2023 10:24 AM
---Advertisement---

