सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी के रामलीला मैदान के पास चेयरमैन कमलेश मोहन के सहयोग से खोले गए वस्त्र बैंक मे आमजन के सहयोग से प्राप्त हुए दर्जनों कंबलों को गरीब व असहायों लोगों को ठंड से निजात के लिए बांटा गया | कंबल पाकर जरुरतमंदो के चेहरे खिल उठे | कंबल वितरण के संबंध प्रगति फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास अग्रहरि ने बताया कि वस्त्र बैंक मे लगातार लोगों द्वारा सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चेयरमैन कमलेश मोहन और भाजपा नेता दिलीप कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने संयुक्त रुप से वहाँ मौजूद जरूरतमंद लोगों मे कंबल वितरण किया। दुद्धी के सम्मानित जनता द्वारा वस्त्र बैंक को प्राप्त हुए कंबलों मे 25 कम्बल का सहयोग ग्रासिम इंडस्ट्रीज के आनंद राजन की तरफ से उपलब्ध कराया गया तो वहीं मनोज जायसवाल की तरफ से 12 कंबल, ओमप्रकाश बर्तन दुकान तथा राहुल जवेलर्स की तरफ से 5-5 कंबल तथा नीरज जनरल स्टोर रामनगर की तरफ से 2 कंबल,अभिषेक सोनी की तरफ से 4 कंबल,अशफॉक की तरफ से 1 कंबल का सहयोग मिला था । इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन,
भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय एडवोकेट ,प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चंद्रवंशी, पवन सिंह, राजू शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

