शनिवार पिपरी रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी ने अवैध लकड़ी लोड करते दो लोगों को ट्रक सहित पकड़ा

---Advertisement---

दीपू तिवारी की खास रिपोर्ट

(पिपरी सोनभद्र ) शनिवार शाम पिपरी रेंज वन प्रभाग रेणुकूट अंतर्गत क्षेत्रीय वन अधिकारी के द्वारा मुर्धवा के जंगलों में कुछ लोगों द्वारा एक ट्रक में लकड़ी लोड करते हुए पकड़ लिया गया। मौके पर ड्राइवर अथवा कोई भी व्यक्ति, परमिट लकड़ी परमिशन विभाग से नही अथवा किसी भी प्रकार का कागजात उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। ट्रक पर बिना परमिशन के लकड़ी लोड करने के एवज में पिपरी वन क्षेत्र अधिकारी द्वारा ट्रक को अपने कब्जे में लेकर वन क्षेत्र अधिकारी कार्यालय पिपरी रेंज वन प्रभाग रेणुकूट पर लाकर खड़ा करवा दिया गया। फोन से वार्ता होने पर बताया गया कि ट्रक पर अवैध रूप से लकड़ी की लदाई की जा रही थी उसके एवज में ट्रक नंबर यूपी 25CT5237 सहित दो लोगों को पकड़ा गया है और छानबीन करके उन पर कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment