चोपन। पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शनिवार को अपने 60 वर्ष पूर्ण किए इसके उपलक्ष्य में हीरक जयंती समारोह का भी आयोजन किया गया। इस उत्सव में केंद्रीय विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। हीरक जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अमरनाथ ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को शपथ दिलाई तथा उपायुक्त महोदया के संदेश को पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ उसके बाद प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक के बच्चों द्वारा नृत्य एवं संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, भारत सरकार की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया जिसको विद्यालय के सभी बच्चो को ऑनलाइन दिखाया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस मौके पर अध्यापक जगदीश चौहान,आलोक श्रीवास्तव,सुषमा मंडल,अशोक वर्मा,ममता रानी,सरफराज आलम,सुजीत पटेल,आदित्य प्रकाश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

