सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी तहसील मुख्यालय से महज कुछ किमी दूर अमवार मे बनी महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण के प्रमुख योगदान दाता एचईएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (प्रोजेक्ट) ए राजन (75 वर्ष) का गुरुवार रात्रि मे केरल राज्य के एक निजी अस्पताल मे ईलाज के दौरान निधन हो गया | दिवंगत राजन विगत कई महीनो से बीमार थे, और अपने निजी आवास पर रहते थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।
मैनेजर अकाउंटेंट सत्यनारण राजू ने बताया कि राजन सर की अस्वस्थता को देखते हुए उन्हें अमवार से हैदराबाद हेड ऑफिस शिफ्ट कर दिया गया था,वे फोन के माध्यम से प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी लेते रहते थे।बताया कि 2011 मे कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण के लिए दुद्धी आए थे ,और कार्यदाई संस्था की ओर से लगातार प्रयास कर 2014 मे परियोजना शुरू कराई और 2021 मे स्वास्थ्य खराब रहने से यहां से चल गए थे।
कार्यदाई संस्था के जनरल मैनेजर सीवीएसआरके वर्मा , मैनेजर अकाउंटेंट सत्यनारण राजू, प्रोजेक्ट मैनेजर उदय भास्कर, सीनियर ऑफिसर महेंद्र गुप्ता, सेफ्टी इंचार्ज इरशाद अली, धन्य मैकेनिक सीनियर इंजीनियर पृथ्वी, सईद, इंचाइड, सब राजू, पप्पू चौरसिया सहित पूर्व प्रधान फणीश्वर जयसवाल, गंभीरा प्रसाद ईश्वर प्रसाद निराला,चंद्रमणी खरवार, सुधीर शर्मा, रामस्वार्थ सहित कई विस्थापितों ने दिवंगत आत्मा के लिए शोक संवेदना व्यक्त कर उनके परिजनों के लिए इश्वर से प्रार्थना किया ।

