,एक लाख का गांजा के साथ 02  गांजा तस्कर को राय पुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,

---Advertisement---

 मुस्तकीम खान,,

रायपुर/सोनभद्र ,एक लाख का गांजा के साथ 02  गांजा तस्कर को राय पुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थ/शराब तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया गया है, इसी के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजीव कटियार के निर्देशन में आज दिनांक-15.12.2023 को प्रात: थाना रायपुर पुलिस की टीम द्वारा खलियारी पड़री तिराहा से 01 नफर गांजा तस्कर शिव गुप्ता पुत्र सुनिल कुमार गुप्ता निवासी हिचिकपुर थाना हरचंदपुर जनपद राय बरेली उम्र लगभग 19 वर्ष के पास से 04 किलो 180 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु0अ0सं0-115/2023 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 15.12.2023 को प्रात: दूबेपुर खलियारी बाजार से एक नफर अभियुक्त रोहित कुमार मिस्र पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी मझिगवा राव थाना हरचंदपुर जनपद राय बरेली उम्र लगभग 30 वर्ष के पास से 06 किलो 230 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-116/2023 धारा 8/20 NDPS एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का विवरण –*
01. शिव गुप्ता पुत्र सुनिल कुमार गुप्ता निवासी हिचिकपुर थाना हरचंदपुर जनपद राय बरेली उम्र लगभग 19 वर्ष ।
02. रोहित कुमार मिस्र पुत्र राजकुमार मिश्रा निवासी मझिगवा राव थाना हरचंदपुर जनपद राय बरेली उम्र लगभग 30 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
10 किलो 410 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये) बरामद ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी में सम्मिलित पुलिस टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 मिथिलेश कुमार तिवारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 रामनयन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 रामनिधि, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
4. हे0का0 सुबेदार यादव थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
5. का0 युवराज सिंह, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment