सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के टाउन क्रिकेट क्लब खेल मैदान के ठीक बगल मे नवनिर्मित बहुउद्देशीय हाल को भाजपा चेयरमैन कमलेश मोहन ने आज अपराह्न 3 बजे लोकार्पण करके दुद्धी की जनता को समर्पित किया | आपको बताते चले कि अध्यक्ष कमलेश मोहन ने बोर्ड की पहली बैठक मे ही कहा था कि ट्रिपल इंजन की सरकार नगर पंचायत दुद्धी मे विकास के लिए कोई भी कोर कसर नही छोड़ेगी, इसी का सीधा प्रमाण आज उन्होंने नगर पंचायत दुद्धी मे बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण करके दुद्धी के गरीब जनता को समर्पित किया है | आपको मालूम रहे की बहुउद्देशीय हाल को शादी , विवाह, पूजा पाठ सहित अन्य सामाजिक कार्य के लिए उचित किराये पर जनता को दिया जयेगा | इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ‘ बबलू’ , महामंत्री सुमीत सोनी , नगर पंचायत कर्मी आलोक कुमार, सभासद – राकेश आजाद, शहनवाज खां, धीरज जयसवाल, शाहिद आलम, आनन्द अग्रहरी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र चन्द्रवंशी सहित काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे |

