ब्रेकिंग ……
सोनभद्र। पड़ोसी युवक ने किराए पर रह रही विवाहिता के ऊपर पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार हालत गंभीर
घायल महिला की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल किया गया रेफर।
बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन का कार्य करता है आरोपी युवक।
कुल्हाड़ी से विवाहिता के सर एवं शरीर पर प्रहार कर किया खून से लहू लहान।।

आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना।
लोगों द्वारा निजी वाहन से अस्पताल में कराया गया भर्ती।
घायल महिला रेखा देवी अपनी तीन वर्षीय बच्ची एवं पति के साथ किराए पर रहती है।
इस घटना से पूर्व भी युवक ने महिला से किया था विवाद लोगों ने बताया।
सोनभद्र जनपद के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का मामला
पड़ोसी युवक ने विवाहिता के सर पर कुल्हाड़ी से किया प्रहार हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर
दुद्धी/ ग्राम बीडर के वार्ड संख्या 14 में एक किराए के मकान लगभग 2 वर्षों से अपने पति व तीन वर्षीय बच्ची के साथ रह रही विवाहिता को पड़ोसी युवक ने गुरूवार को अपराह्न करीब 3 बजे कुल्हाड़ी से सर पर प्रहार कर दिया।जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, घायल महिला की चिक पुकार सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला की खून से लतपथ हालत देख आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया और निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी में ले जाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर संजीव ने महिला की प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं पुलिस महिला के ऊपर प्रहार करने वाले पड़ोसी युवक अजीत पटेल पुत्र संतोष पटेल ग्राम बीडर जो विधुत विभाग में डेलिबेसेस मजदूरी पर निजी कंपनी के द्वारा कार्य करता है।जिसकी तलाश सरगर्मी से जगह जगह कर रही है। पीडोसियो ने बताया कि उक्त युवक पहले भी कई बार घायल महिला से विवाद कर चुका है।

