अशोक/मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दिनांक 13-12-2023 दिन बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र श्री कालू सिंह द्वारा थाना चोपन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा गार्द सलामी ली गय़ी तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी, मेस, बैरक आदि का निरीक्षण किया गया
तथा थाना परिसर, बैरक, मेस इत्यादि को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को अद्यावधिक कर बेहतर ढंग से व्यवस्थित रखने हेतु थाना प्रभारी चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित व्यक्तियों
की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके आवेदन-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए
आवश्यक विधिक कार्रवाई करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने हेतु, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मी को शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के सख्त निर्देश दिए गये।

