सरफुद्दीन संवाददाता सलखन
सलखन सोनभद्र।सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग से सुईयां चट्टान सम्पर्क मार्ग गत पांच वर्षों से उपेक्षित होने के कारण गढ्डों में तब्दील हो गया। जिससे आम जनमानस समेत छोटे बड़े वाहनों को लेकर पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।
उक्त सम्बंध में दिलदार, पांचू,बाजारु, चुनमुन इजराइल,जलालु गौशल, इसराफील, अरमान, रहमान,इत्यादि लोगों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब सम्पर्क मार्ग बनवाने की मांग किया है।

