सोनभद्र के दुद्धी  मुड़भेड़ में 15 हज़ार का इनामी कट्टा कारतूस के साथ पशुतस्कर गिरफ्तार।।

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,

दुद्धी/सोनभद्र के दुद्धी  मुड़भेड़ में  15 हजार का इनामी कट्टा कारतूस के साथ पशुतस्कर गिरफ्तार।। – आज दिनांक- 10.12.2023 अल सुबह थाना प्रभारी दुद्धी, थाना प्रभारी विण्ढमगंज व प्रभारी एसओजी अपनी टीमों के साथ थाना दुद्धी के पास अपराधियों की गतिविधि व इनामियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में रणनीतिक कार्यवाही हेतु चेकिंग कर रहे थे कि हाथीनाला की तरफ से समय करीब 6.15 बजे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए पुलिस टीम को देखकर त्वरित रुप से पीछे मुड़कर भागने लगे संदेह होने पर पुलिस द्वारा पीछा किया गया तो रजखड़ पहाड़ी घाटी अन्तर्गत उनकी मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल गयी पुलिस द्वारा चेतावनी दिये जाने पर मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस पार्टी को ललकारते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया गया जिससे फायर कर रहे बादमाश के पैर में गोली लग गयी दूसरा बदमाश मौके की दुर्गम भौगोलिक स्थिति का लाभ लेकर भागने में सफल रहा घायल व्यक्ति के पास से एक मोटरसाइकिल होण्डा साइन (बिना नम्बर) एक तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस तथा एक एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद हुआ पूछताछ में प्रमाणित हुआ कि घायल बदमाश 15 हजार का पुरस्कार घोषित अपराधी मिल्लत अंसारी पुत्र ईदू अंसारी, निवासी मानपुर, थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) है जिसके ऊपर पूर्व के कई अभियोग दर्ज है । थाना विण्ढमगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 75/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का वांछित अभियुक्त है । घायल अभियुक्त को हिरासत में लेकर सीएचसी दुद्धी उपचार कराया जा रहा है । अभियुक्त ने बरामद मोटरसाइकिल को चोरी की मोटरसाइकिल बताया है पुलिस कार्यवाही के बावत थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-204/2023 धारा-307, 411 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

*गिरफ्तार अभियुक्त -* मिल्लत अंसारी पुत्र ईदू अंसारी, उम्र 25 वर्ष निवासी मानपुर, थाना रंका, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) ।

*मिल्लत अंसारी उपरोक्त का अपराधिक इतिहास* –
1.मु0अ0स0 237/18 धारा 11 पशुक्ररता नि0 अधि0 थाना रामनगर वाराणसी ।
2.मु0अ0स0 75/23 धारा 3/5 ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशुक्रुरता नि0 अधि0 थाना विण्ढमगंज सोनभद्र ।
3.मु0अ0स094/18 धारा 414/34 भादवि व 47/48/49/50/51/56 एनिमल एक्ट थाना रंका गढवा झारखण्ड ।
4.मु0अ0स0 114/19 धारा 186/323/353/279/307/34 भादवि व 47/48/49/50/51/56 एनिमल एक्ट थाना रंका गढवा झारखण्ड ।
5.मु0अ0स0 118/19 धारा 33ए/41/42 इण्डियन फारेस्ट एक्ट थाना रंका गढवा झारखण्ड ।
6.मु0अ0स0 411/22 धारा 414 भादवि व 12 झारखण्ड बोबिन्द एनिमल सोलिटर एक्ट व 11 एनिमल एक्ट थाना मेराल गढवा झारखण्ड ।
7.मु0अ0स0338/22 धारा 414/429/34 भादवि 12 झारखण्ड बोबिन्द एनिमल सोलिटर एक्ट व 11 एनिमल एक्ट थाना गढवा झारखण्ड ।
8.मु0अ0स0 76/22 धारा 414/429/34 भादवि 11 (1) डीएफ पशुक्रुरत अधि0 थाना रेहला जनपद पलामू झारखण्ड ।
9.मु0अ0स0 204/23 धारा 307 /411भादवि व धारा 3/25 आर्म एक्ट थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

*फरार अभियुक्त* – अयूब अंसारी पुत्र खलील निवासी खापरो थाना रंका जनपद गढवा (झारखण्ड) ।

*बरामदगी का विवरण* – अभियुक्त के पास से 460 रुपया नगद तथा घटना स्थल से बरामद मोटर साइकिल (होण्डा साइन) बिना नम्बर प्लेट जिसका चेचिस नं0 ME4JC36CCC8458922 तथा इंजन नं0 JC36E2714977 है । विवो मोबाइल ग्रे कलर एनड्राय़ड फोन ,एक अदद तमंचा 315 बोर , एक अदद खोखा कारतूस , एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद ।

*गिरफ्तारी /बरामदगी करने वाली टीम का नाम-*
1.एसओजी टीम निरीक्षक संजीव कुमार सिंह प्रभारी एसओजी सोनभद्र ।
2.श्याम बिहारी प्रभारी निरीक्षक थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र ।
3.नागेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 विजय प्रकाश थाना दुद्धी सोनभद्र ।
5.हे0का0 आशीष सिंह, थाना दुद्धी सोनभद्र ।
6.हे0का0 अमर सिंह, एसओजी टीम सोनभद्र ।
7.का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम सोनभद्र ।
8.का0 प्रेम प्रकाश चौरसीया, एसओजी टीम सोनभद्र ।
9.का0 अजीत यादव, एसओजी टीम सोनभद्र ।
10.का0 मनीष यादव, थाना दुद्धी सोनभद्र ।
11.का0 अनुराग कुमार थाना दुद्धी सोनभद्र ।
12.का0 आशीष यादव थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र ।
13.का0 अजीत पाल, थाना विण्ढंमगंज सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment