जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेसानुसार दुद्धी मे साप्ताहिक बंदी बुधवार का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। जिलाधिकारी सोनभद्र के द्वारा दिनाँक -03-05-2023 को कस्बा दुद्धी मे साप्ताहिक बंदी बुधवार को बाजार बंद रखने का निर्देश व्यापारियों को दिया गया था | लेकिन अधिकांश व्यापारी बुधवार को दुकान खोलकर खरीद, फरोख्त का काम बेरोकटोक कर रहे हैं , जिससे जिलाधिकारी के आदेश का खुला उल्लंघन हो रहा है | इस संबंध मे स्थानीय कुछ व्यापारियों ने लिखित शिकायत पत्र उत्तर प्रदेश जिला उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष दुद्धी को देकर अवगत कराया है, कि इसकी जांच करके जिलाधिकारी से दोषी पाए जाने वाले व्यापारियों के प्रति उचित कार्रवाई करने के मांग की है | स्थानीय व्यापारी अवधेश सोनी, रामप्रवेश सोनी, मनोज कुमार आदि दर्जनों व्यापारीयों ने निर्धारित साप्ताहिक बंदी बुधवार के दिन सभी दुकानों को बंद करने की मांग जिला अधिकारी से किया है | उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जाय० ने अपने व्यापारियों के समस्या के तरफ ध्यान देने की मांग जिला प्रशासन से किया है | जिला उद्योग व्यापार मंडल दुद्धी के महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य ने संबंधित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पूर्ण रूप से दुद्धी मे बुधवार को साप्ताहिक बंदी का पालन कराने एवं दुकान खोलने पर कड़े कार्यवाही करने की मांग किया है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment