भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे 12 दिसंबर को होगा स्मार्टफोन का वितरण ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे क्रांतिकारी बदलाव के लिए पूरे प्रदेश मे छात्र/छात्राओं को स्मार्ट फोन / टैबलेट का मुफ्त मे वितरण किया जा रहा है, जिसका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है | इसी क्रम मे 12 दिसम्बर दिन मंगलवार को भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय दुद्धी मे स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा। इस संबंध मे कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने बताया कि 12 दिसम्बर 2023 को स्नातक अंतिम वर्ष पूर्ण कर चुके छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण किया जायेगा। कॉलेज प्रशासन छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण की तैयारी शुरु कर दी है। स्मार्ट फोन वितरण के लिए विश्वविद्यालय से प्राप्त सूची सूचना बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि करीब 452 छात्र /छात्राएं सूची के अनुसार पात्र है। उन्होंने बताया कि पात्र छात्रों को अपने साथ प्रवेश पत्र तथा आधार कार्ड लेकर समय से महाविद्यालय मे उपस्थित होना अनिवार्य है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment