अशोक मद्देशिया,,ओबरा/सोनभद्र । प्रशासन व्यवस्था में कमी के कारण ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में होने वाले छात्र चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डॉ प्रमोद कुमार ने सूचना विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि पूर्व में छात्रसंघ चुनाव के तारीख की घोषणा की गई थी दिनांक 14 दिसंबर 2023 को नामांकन व 22 दिसंबर को मतदान होना था किंतु प्रशासनिक व्यवस्था में कमी के कारण चुनाव को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया गया है। चुनाव स्थगित की जानकारी जैसे ही छात्र नेताओं के पास पहुंची उनमें रोष व्याप्त हो गया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज के अंदर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखने के निर्देश पर कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
पी. जी. कालेज ओबरा राजकीय स्नातकोत्तर छात्र संघ चुनाव हुआ स्थगित।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, December 8, 2023 2:54 PM
---Advertisement---

