पत्नी से नाराज़ पति ने घर से थोड़ी दुरी पर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लगाया फांसी।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रेणुकापार पनारी टोला ग्राम अरंगी में बीते मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक छोटू बनाम जग्गू पुत्र रामधनी बैगा उम्र लगभग (36) वर्ष पत्नी से नाराज होकर घर से कुछ दूरी महुआ के पेड़ में साड़ी के सहारे फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी । सूत्रों की माने मृतक छोटू चार-पांच दिन पहले अपनी पत्नी से दारु पीने के नाम पर पैसा मांग रहा था पत्नी ने पैसा देने से इनकार किया इसी बीच दोनों में आपस में कहा सुनी हो गई पत्नी से नाराज होकर अपने मायके चाचा के घर चली गई जब बुधवार की शाम को पड़ोस के बच्चों ने जाकर घटना को बताया तो पत्नी बसंती दुर्घटना स्थल पर जाकर देखी तो आवाक रह गई।
स्थानीय निवासियों ने घटना की सूचना थाना ओबरा को दिया । सूचना पाकर तत्काल मय-फोर्स के साथ ओबरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment