जल्द ही नगर के विस्तारित क्षेत्रो में पेयजल की समस्या से मिलेगी निजात – देवहुति पाण्डेय ई ओ

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया,,

चोपन।सोनभद्र  नगर के विस्तारित क्षेत्रो सहित नगर के अन्य वार्डो में हर घर तक जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए अधिशासी अधिकारी देवहुति पाण्डेय ने जल निगम के अवर अभियंता के साथ विभिन्न वार्डो में पाइप पेयजल उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण किया। इसके तहत जल निगम के सहयोग से कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस बीच सीमा विस्तार में आस-पास के गांवों को भी नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल कर लिया गया है, जिससे लगभग 2 हजार आबादी बढ़ गई है। इस आबादी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अब नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं। जिसके तहत नगर में चार नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस परियोजना के लगाने के बाद नगर में पेयजल की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। उक्त परियोजनाओं को स्थापित करने के बाबत अधिशाषी अधिकारी देवहूति पाण्डेय ने बताया कि नगरवासियों को स्वच्छ पेयजल मिले, इसके लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है। इस परियोजना से समूचे नगर में पेयजल की समस्या का समाधान हो जाएगा। इस मौके पर जेई आशीष कुमार यादव,लिपिक अंकित पांडेय मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment