सऊदी अरब कमाने गए युवक का घर पहुँचा शव,गांव में मातम

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढमगंज थाना क्षेत्र के धुमा गाँव निवासी एक युवक अपनी घर की हालत दूर करने का सपना लिए सऊदी अरब कमाने गया था और वह अपने घर परिवार वालों को करीब एक माह से दिलासा दिलाता रहा कि ईश्वर ने चाहा तो बहुत जल्द घर की माली हालत ठीक हो जायेगा और इसी सपनों को लेकर युवक सऊदी में क्रेन अपरेटर का काम करता था लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था और उस परिवार पर उस समय कहर टूट पड़ा ज़ब बुधवार की शाम को विदेश कमाने गए युवक का शव घर पहुंचा। जिससे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई।शव देख परिजनों का रों रोकर बुरा हाल था।बताया जा रहा है कि धूमा गांव निवासी नीरज कुमार पाल पुत्र शंभू पाल निवासी धूमा, थाना विंढमगंज अक्टूबर 2023 में अपने घर से कमाने सऊदी अरब के रियाद शहर गया था कि रियाद के एक कम्पनी में क्रेन चलाते वक़्त 6 नवंबर 2023 को हादसा हो गया, जिससे क्रेन अपरेटर नीरज की मृत्यु हो गई।परन्तु विदेश में मौत की औपचारिकता पूरी करने में काफ़ी देर हो गई तथा औपचारिकता पूरी होने के बाद भी शव भेजनें में काफ़ी देर हो रही थी। भारतीय दुतावास के हस्तक्षेप के बाद मृत्यु के 30 वें दिन युवक का शव विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गाँव में पहुँचते ही परिजनों में मातम छा गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment