कार ने टेंपो में मारी जोरदार टक्कर,एक बालक की मौत

---Advertisement---

राकेश केशरी,,

विंढ़मगंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलैयाडीह स्थित कोन मोड पर आज सुबह लगभग 11:00 बजे के आस पास तेज रफ्तार कार टेंपो में जोरदार टक्कर मारा जिसमें टेंपो सवार शिवम कुमार पुत्र कमलेश कुमार उम्र लगभग 3 वर्ष ग्राम कचनारवा,टोला बेलवाखड़ी ने टेंपो से नीचे गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र कुमार ने बच्चों को देखकर मृत घोषित कर दिया सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने सरकारी हॉस्पिटल विन्ढ़मगंज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा दुर्घटना वाहन गाड़ी संख्या UP 64 AT 9036 को स्थानीय थाने पर खड़ा कराया गया वही प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बताया जा रहा है की मां इंद्रावती देवी पति कमलेश कुमार अपने दो बच्चों एक लड़का एक लड़की के साथ मायके से अपने ससुराल जा रही थी और विंढ़मगंज कोन मोड स्टैंड के पास यह दर्दनाक घटना घटी स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर अक्सर घटना घटती है यहां पर स्पीड ब्रेकर की मांग की है, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी ले गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment