वाराणसी/उत्तरप्रदेश।
दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के सिद्धगिरी बाग में रामचन्द्र पाल के मकान में अकेले किराए पर रहने वाले कौशिक दास गुप्ता(63) का शव मिला
कौशिक दास गुप्ता मूल रूप से वर्धमान पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और यहाँ पर होटल में नौकरी करते थे।
सूचना पर लक्सा पुलिस सहित एसीपी दशाश्वमेध मौके पर पहूचे।
शव नग्न अवस्था मे मिला है, मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुची।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रथम दृष्टया ह्रदयाघात से मृत्यु की संभावना है, वस्तुस्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी।

