*एसएचओ शक्तिनगर ने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई*

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र, एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह के अंतर्गत इंटर हाउस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में थाना शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय (SHO) ने परेड को सलामी दी और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र अपना सर्वांगीण विकास कर पाने में सक्षम हो पाते हैं एवं जीवन में स्वर्णिम अवसर को हासिल कर कामयाबी के शिखर पर पहुंचते हैं। मशाल प्रज्वलित कर मार्च पास्ट के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसकी अगुआई विद्यालय के कप्तान अमन कुमार तथा मान्या ने स्कूल छात्र परिषद् के अनुकरण में किया इसके उपरांत रेड हाउस, ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस तथा गोल्ड हाउस के विद्यार्थियों ने अपने हाउस कैप्टन तथा उप कैप्टन के साथ मार्च पास्ट किया और बेहतरीन प्रस्तुति के माध्यम से तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशंसा प्राप्त की।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेणीवार बालक वर्ग तथा बालिका वर्ग के लिए दौड़ प्रतियोगिता 100 मी0, 200मी0 तथा 4*100मी0 रिले एवं 50मी0 स्लो साइकिल रेस बालक वर्ग और 1000 मी0 साइकिल रेस बालिकाओं हेतु साथ ही केजी के बच्चों व ग्रुप ए के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। चारों हाउस के मध्य संपन्न हुई मार्च पास्ट प्रतियोगिता में ब्लू हाउस ने बाजी मारते हुए ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की, विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर आर्चीबाल्ड डिसिल्वा ने ब्लू हाउस के मॉडरेटर डॉ0 योगेन्द्र तिवारी, सोलीमोल तथा कैप्टन हिमांशु, कृतिका एवं उपकप्तान देव श्रीवास्तव, रागिनी को शील्ड प्रदान किया। प्रधानाचार्य ने रेड हाउस के मॉडरेटर निजिन, लिली जॉर्ज तथा कैप्टन पियूष, सांची और उपकप्तान सुदीप, भूमि को ओवरआल विजेता की ट्रॉफी के साथ ही ब्लू हाउस के मॉडरेटर, कैप्टन एवम् उपकैप्टन को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रों, शिक्षकाें और प्रतिभागियों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र अपना कौशल उन्नयन कर सकते हैं और चुनौतियों से निपटने हेतु तत्पर हो सकते हैं। हार जीत खेल का हिस्सा है लेकिन हमें हर हाल में यह ध्यान रखना होगा कि हार से कभी भी निराश नहीं होना है और जीत दर्ज करने वाले प्रतिभागियों का भी सम्मान करना है तथा जीवन में आगे बढ़ते रहना है। प्रांशु शुक्ला, आरती कुमारी, हिमांशु सिंह, अशिता शुक्ला, रुद्र प्रताप को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शील्ड प्रदान की गई। खेल शिक्षकों जेम्स रॉल्फ, अशोक सिंह, प्रकाश मरांडी तथा संतोष कुमार के साथ ही रागिनी शर्मा, सुमा एवं अन्य के साथ ही कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने सहभागिता सुनिश्चित की। शिक्षिका अनु विल्सन, उर्मिला सिंह, टाइटस क्रस्ता और विमल शर्मा कार्यक्रम में उद्घोषक रहे तथा शिक्षक डेविस पीपी, एस विल्सन, सेनुमोन जोजफ, जिम्मी थोमस, बीजू वर्गीस, अनिल कुमार, लिजी, ने कार्यक्रम में स्कोर बोर्ड संभाला तथा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। फील्ड इवेंट के सुचारू रूप से संचालन में शिक्षकों मृत्युंजय, सीएस जोशी, एंथोनी, मायाराम, सिस्टर किरण, रागिनी, अनिमा, सिस्टर सबीना, सृष्टि थापा, इंग्रिड, शशिप्रभा, अजीता, सिसिली, सूजा, नम्रता, साजिया, सिजी, संजीता, सजना, प्रीती , डायना एवम् अन्य सभी का विशेष योगदान रहा। समस्त विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया, पुरस्कार वितरण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment