डॉ राजेंद्र प्रसाद के पुण्यतिथि पर दुद्धी मे अधिवक्ताओं ने धूमधाम से अधिवक्ता दिवस मनाया ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी मे आज बडे़ ही धूमधाम से अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार मे अधिवक्ता दिवस मनाया।इस मौके पर अधिवक्ताओं ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर फूल माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवक्ताओं ने डॉ राजेंद्र प्रसाद के बारे मे विस्तार से प्रकाश डाला और बताया कि डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पुण्यतिथि को हम लोग अधिवक्ता दिवस के रूप मे मनाते हैं।अधिवक्ताओं ने डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के बताए हुए पद चिन्हों पर पर चलने का संकल्प लिया और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का शपथ लिया। सिविल बार संघ के अध्यक्ष रामलोचन तिवारी, दुद्धी‌ बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी, प्रेमचंद यादव, कुलभूषण पांडे ,संतोष कुमार ,उमेश चंद्र आदि अधिवक्ताओं ने अपने – अपने विचार व्यक्त किये। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने युवा महिला अधिवक्ता दीपिका चंद्रवंशी‌ को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव, जवाहरलाल अग्रहरि, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, कृष्ण देव अग्रहरि ,प्रहलाद तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment