अवैध रूप से बिजली जलाने वालों का कटा कनेक्शन। बिजली विभाग की बड़ी कार्यवाही

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी रिपोर्टर

पिपरी/सोनभद्र जनपद के स्थानीय पिपरी नगर पंचायत में स्थित रिहंद कॉलोनी में अवैध विद्युत कटिया मारो के खिलाफ विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने का मन बना लिया है जिसके तहत एक सघन चेकिंग अभियान उच्चप्रबंधन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक अभियंता विजय बहादुर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है ।इस अभियान के तहत विद्युत विभाग की टीम घर-घर जाकर एक-एक कनेक्शनों की जांच करके अवैध कटिया मारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में टीम ने पिपलेश्वर मंदिर, पिपरी चौराहा, जामा मस्जिद तथा जीआईसी फील्ड के पास सघन अभियान चलाया एवं अवैध कनेक्शन के साथ अवैध रुप से संचालित सबमर्सिबल पम्प को काटकर तार समेत उपकरण अपने कब्जे में ले लिया ।मीडिया से बातचीत के दौरान सहायक अभियंता विजय बहादुर ने कहा की जो भी अवैध कटिया मार पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई करेगा,तथा यह भी अपील की जो भी बकायेदार हैं वो भी सरकार कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर अपने बिल शीघ्र जमा कर दें अन्यथा उनका भी कनेक्शन काट दिया जायेगा । अभियंता करतार सिंह ने कहा यह अभियान निरंतर चलता रहेगा ताकि राजस्व वसूली ज्यादा से ज्यादा हो सके । इस अवसर पर अवर अभियंता विद्यासागर पाल लाइनमैन श्यामलाल, पवन यादव ,गणेश दुबे , कृष्णा सिंह समेत तमाम कर्मचारी एवं सीआईएसएफ के जवान मौजूद रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment