पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई मे सोनांनचल कॉलेज मे चलाया गया जागरूकता अभियान

---Advertisement---

सेराजुल हुदा
– दुद्धी / सोनभद्र | पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की अगुवाई मे स्थानीय कस्बा दुद्धी मे स्थित सोनांनचल इंटरमीडिएट कॉलेज मे यातायात सुरक्षा माह के तहत सड़़क पर चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए इसके लिए पुलिस कर्मीयो द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तार पुर्वक छात्र – छात्राओं को जानकारी दी | जैसे – सड़क पर चलते समय सड़क के किनारे पटरी पर बाई और चलना, ट्रैफिक सिग्नलों एवं ट्रैफिक प्रतीक चिह्नों का समय – समय पर पालन करना आदि विषयों के संबंध मे सुरक्षा के मद्देनजर सुझाव दिया | साथ ही छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत आपात स्थिति मे डायल हेल्पलाइन नंबर 112,1079,1090 आदि के बारे मे विस्तार से जानकारी थाना अध्यक्ष दुद्धी नागेश सिंह रघुवंशी ,महिला थाना प्रभारी सविता सरोज द्वारा दिया गया | इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान का प्रदर्शनी भी लगाया गया जिसका अवलोकन पुलिस उपाधीक्षक एवं थानाध्यक्ष आदि द्वारा किया गया | इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव सहित विद्यालय के अध्यापक सहित सैकड़ों छात्र – छात्राएँ मौजूद रहीं |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment