दुद्धी पुलिस द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से अवैध बालू खनन करने वाले ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस हिरासत में लिया गया। 

---Advertisement---

 दुद्धी/सोनभद्र  पुलिस द्वारा ट्रेक्टर ट्राली से अवैध बालू खनन करने वाले ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-30.11.2023 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि सूचना मिली कि ढेमा नदी ग्राम रन्नू, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र में अवैध रूप से ट्रेक्टर ट्राली से बालू खनन किया जा रहा है । इस सूचना पर थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस फोर्स के ढेमा नदी ग्राम रन्नू पहुँचे तो अवैध रूप से एक व्यक्ति ट्रेक्टर ट्राली से बालू खनन कर परिवहन कर ले जा रहा था कि थाना दुद्धी पुलिस को देखकर ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गया। वाहन स्वामी की तलाश की गयी तो वाहन का स्वामी व ड्राइवर का पता नहीं चल सका। प्राईवेट चालक द्वारा ट्रेक्टर ट्राली को चला कर थाना दुद्धी परिसर में खड़ा किया गया है। जिसका चेचिस नं0 MBNABAEAKHRC00675 व इंजन नं0-RHC2EAN2985 है ।

*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष नागेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
2. का0 अनुराग कुमार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment