जनपदवासियों के लिए खुशखबरी, अब जल्द ही दोनों पटरियों पर दौड़ेगी फराटे से ट्रेन और मालगाड़ियां

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*जन हित में आवश्यक सूचना*
*************************
चोपन/सोनभद्र। जनपद-वासियों के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि सलईबनवा स्टेशन से जोगीडीह तक डबल लाइन की कार्य पूर्ण हो चुका है। कल दिनांक 30-11-2023 को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे उसके अनुमोदन के पाश्चात्य दोनो लाइनों पर ट्रेन दौड़ना शुरू कर देगा।
उक्त आशय की जानकारी मण्डल यातायात प्रबंधक, चोपन के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि ट्रेक के किनारे स्थित ग्रामीणों से अपील किया गया है की लाइन के आस पास रहने वाले निवासी सावधान एवं सतर्क रहे। क्योंकि अब दोनो लाइनों से स्पीड गति से ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा।

*सुरक्षा के मद्दे नज़र रेलवे ट्रेक से खुद रहें और अपने जानवरों को दूर रखें।*

डबल लाइन होने से कोचिंग ट्रेनों के विलंबता से निजात मिलेगा और साथ ही साथ अधिक मॉल धुलाई कर रेलवे के राजस्व को वृद्धि करने में भी सहयोग मिलेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment