धोरपा गांव में बाहर काम करने गए युवक का घर पहुँचा शव, परिजनों का रोरोकर बुरा हाल

---Advertisement---

 

राकेश केशरी,,विंढमगंज/सोनभद्र  थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में पिछले तीन माह पूर्व बाहर काम करने गए एक युवक का शव उसके घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर में काम करने गए धोरपा गांव निवासी युवक राममूरत पुत्र हीरा सिंह गोड़ की अचनाक तबियत खराब हुआ जिसे बैंगलोर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ शुक्रवार की रात्रि करीब 10:00 बजे उपचार के दौरान युवक की मौत गई। आज रविवार की भोर में युवक का शव उसके घर पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इस मौके पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य दिलीप कुमार, भाजपा नेता रामखेलावन गोड़, बलवंत सिंह यादव, उपेंद्र यादव, रामेश्वर यादव, बिनोद कुमार, रामसूरत, कपिलदेव गुप्ता, राज कुमार यादव, शिवसागर गुप्ता, महेंद्र यादव, आनंद यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment