हाजी सलीम हूसैन,,
रावर्ट्सगंज/ सोनभद्र आज दिनांक 26 नवंबर 2023 को समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि जिला पार्टी कार्यालय पर संविधान दिवस के अवसर पर भारत के संविधान के रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके संविधान को याद किया गया l जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने किया l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एवं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर जी एक महान संविधान के रचयिता थे जो संविधान को लिखने का काम किया और उसे संविधान में हर वर्ग को सम्मान देने का अधिकार का वर्णन किया था l बाबा साहब के संविधान को समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में लागू करा कर आरक्षण से वंचित लोगों को अधिकार दिलाने का काम किया और हर लोगों को लोकसभा एवं विधानसभा और हर चुनाव में लड़ने का अधिकार दिलाने का काम किया l उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने हमेशा गरीबों मजदूरों नौजवानों व्यापारियों अल्पसंख्यक की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग का विकास करने का काम किया l इस मौके पर डॉक्टर लोक पति सिंह पटेल सुरेश यादव रमेश बागी राजकुमार अनिल प्रधान परशुराम यादव राजेश विश्वकर्मा प्रमोद यादव मनीष त्रिपाठी परशुराम यादव लालू भारती के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे l

