अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। वोटर चेतना महाअभियान के अन्तर्गत आज 24 नवम्बर को भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल के सभी शक्ति केन्द्र पर बैठक सम्पन्न हुआ । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नन्दलाल गुप्ता जी नें चोपन मण्डल के मारकुण्डी व रजधन शक्ति केन्द्र के बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने के लिए हम सब को अपने अपने मतदाता सूची में सभी नये मतदाताओं का नाम जोड़कर उन्हें मतदाता बनाने का काम करें और प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को अवश्य सुनें व सभी कार्यक्रमों को सरल एप पर लोड करें भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने सभी शक्ति केन्द्र संयोजक, सभी बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहां की सभी कार्यकर्ता संगठन अनुरूप कार्य करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रत्येक बूथ पर विजय दिलाने के लिए काम करेंगे।
शक्ति केंद्र बैठक में प्रमुख रूप से राजेश अग्रहरी, डॉ सत्येन्द्र आर्य, परशुराम केसरी ,सत्यदेव पांडे,आईटी प्रमुख विकास सिंह छोटकु ,संदीप पाण्डेय,तेजवंत पाण्डेय,मनीष सिंह, राहुल सिंह, मिनु चौबे,इत्यादि उपस्थित रहे।

