अनपरा/सोनभद्र, गांजा नजायज 1 किलो 450 ग्राम के साथ 01 अभियुक्त को अनपरा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी तथा इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 24.11.23 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा अभियुक्त सुरेश कनौजिया पुत्र स्व0 चन्द्रिका राम कनौजिया, निवासी पूर्वी परासी वार्ड नं0-07, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 01 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 203/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 विमलेश कुमार सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 विश्वम्भर राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
3. का0 समर बहादुर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।

