बग्घा सिंह /असफाक कुरैशी
सोनभद्र ./ बीजपुर /कार्तिक मास की नवमी तिथि को अक्षय नवमी पर लोगों ने आँवला के वृक्ष का पूजन कर आँवला के वृक्ष के नीचे भोजन करके आध्यात्मिक सुख की अनुभूति की इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एनटीपीसी आवासीय परिषद में स्थित शिव मंदिर परिसर में स्थित आँवला के पेड़ की पूजा की और अक्षय नवमी से संबंधित कहानी सुनी ऐसी मान्यता है कि अक्षय नवमी के दिन अवाला के पेड़ में भगवान शिव और विष्णु का निवास होता है इस दिन अवल के पेड़ के नीचे बैठकर खाने से समस्त दुखों का नाश होता है और वहाँ पर मौजूद महिलाए पुरुषों के द्वारा आँवले के वृक्ष में रक्षासूत्र बाधकर विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रारम्भ किया गया मुख्यमहाप्रबंधक एनटीपीसी रिहन्द पंकज मेंदीरत्ता के पहुचने के बाद विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ और इस तरह के कार्यक्रम मंदिर समिति के द्वारा समय समय पर आयोजित होते रहते है
इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारो की संख्या में लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया इस दौरान मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा प्रबंधक राम कुमार मिश्रा,शशांक मालवीय, अवनीश पांडेय के अलावा काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

