अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित झपरहवा टोला में एक महिला का घर के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलते ही क्षेत्र में फैली सनसनी।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की बीती रात स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित झपरहवा टोला में एक करीब 20 वर्षीय विवाहित का शव संदिग्ध परिस्थिति में घर के अंदर साड़ी के बनाए गए फंदे के बगल में मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
घटना के संबंध में मृतक विवाहिता के पति लाल चंद उर्फ बुल्लू पुत्र सखीचंद ने बताया कि मैं किसी कार्य से डाला गया हुआ था ।बीती रात करीब 9:00 बजे जब घर वापस आया तो देखा कि मेरी पत्नी पूजा घर के अन्दर बड़ेर मे साड़ी के फंदे के बगल में मृत अवस्था में पड़ी हुई मिली । महिला की मौत की जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह लोगो को हुई जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है । इस घटना में पति ने अपनी पत्नी की हत्या की भी आशंका जाहिर की है । घटना की सूचना रात में पुलिस को नहीं दिया गया था ।
महिला की मौत किन परिस्थिति में हुई है पुलिस के जांच पड़ताल से ही साफ हो पाएगा। पति द्वारा पत्नी के मायके वालों को भी सूचना दे दिया गया है । स्थानीय पुलिस महिला कांस्टेबल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजने की कार्यवाही कर ,जांच पड़ताल में जुट गई।

